NSTI (महिला), पटना में विभिन्न कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

पटना। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), भारत सरकार के अधीन प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) द्वारा संचालित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला), पटना ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न क्राफ्ट्समैन प्रशिक्षण योजना (CTS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

संस्थान में फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी एवं कॉस्मेटोलॉजी विषयों में एक वर्षीय दो CTS पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों में केवल 10वीं उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। विशेष बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों के लिए कोई ट्यूशन या परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को भी गुणवत्ता युक्त कौशल प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

इसके साथ ही, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग योजना (CITS) के अंतर्गत प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देने हेतु भी आवेदन मांगे गए हैं। यह योजना औद्योगिक प्रशिक्षण प्रणाली में प्रशिक्षकों की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय अनुदेशात्मक मीडिया संस्थान (NIMI) की आधिकारिक वेबसाइट https://nimionlineadmission.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं

CTS पाठ्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी NSTI (महिला), पटना की वेबसाइट https://nstiwpatna.dgt.gov.in पर भी विज़िट कर सकती हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *