मढ़ौरा डीजल लोको फैक्ट्री को मिला 2000 करोड़ का पहला निर्यात ऑर्डर, गिनी के लिए बनाए जाएंगे 140 इंजन

पटना/मढ़ौरा: बिहार के सारण जिले स्थित मढ़ौरा डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री को अपनी स्थापना के सात साल बाद पहला अंतरराष्ट्रीय निर्यात ऑर्डर मिला है। करीब 2000 करोड़ रुपये मूल्य का यह ऑर्डर पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी के लिए है, जिसके तहत फैक्ट्री में ईएस43एसीएमआई सीरीज के 140 डीजल इंजन का निर्माण किया जाएगा।

लालू प्रसाद के विजन की जीत: शैलेंद्र प्रताप
इस उपलब्धि को लेकर सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के दूरदर्शी सोच की जीत है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने ही मढ़ौरा में इस फैक्ट्री की योजना को साकार किया और शिलान्यास किया था, जिसके परिणामस्वरूप आज यह फैक्ट्री वैश्विक स्तर पर पहचान बना रही है

2018 में हुई थी फैक्ट्री की स्थापना
मढ़ौरा स्थित यह फैक्ट्री 2018 में स्थापित की गई थी। अब, 2025 में इसका पहला एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलना राज्य और देश दोनों के लिए गौरव की बात है।

देश के विकास में ऐसी सोच की जरूरत
शैलेंद्र प्रताप ने कहा कि देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो स्थानीय संसाधनों और क्षमताओं का उपयोग कर वैश्विक स्तर पर विकास की इबारत लिखें। यह ऑर्डर न सिर्फ सारण, बल्कि पूरे बिहार के लिए उद्योग और रोजगार की दृष्टि से एक नई शुरुआत है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि राज्य के औद्योगिक भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    JDU ने विधान परिषद चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान, सामाजिक समीकरण और महिला प्रतिनिधित्व पर दिखा खास जोर

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ेंगे वाहन: 7 जून से शुरू होगा आवागमन, नाव से किराया वसूला तो होगी सख्त कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *