ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिलकामांझी में “तिरंगा यात्रा”, भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जताया गया आभार

भागलपुर (बिहार): भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन के सम्मान में, भारतीय जनता पार्टी भागलपुर के तिलकामांझी नगर मंडल के तत्वावधान में एक “आभार तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया।

इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने किया। यात्रा की शुरुआत तिलकामांझी चौक से हुई और यह वृंदावन तक पहुंची। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रध्वज के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और सैन्य सम्मान का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, कहलगांव विधायक पवन यादव, विधान पार्षद डॉ. एन. के. यादव, मनीष पांडेय, प्रीति शेखर, गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव, पवन मिश्रा, दिलीप मिश्रा, सरस्वती कुमार, विकास सिंह, अभिमन्यु राम, बबीता मिश्रा, विवेकानंद प्रसाद, संगीता सिन्हा, भोला मंडल, महेन्द्र महलदार, पूनम सिंह, गंगेश सिंह, दीपक मिश्रा, अनीता सिंह, बजरंग बिहारी, मिथिलेश झा, रूबी दास, अमित कुमार, मोहम्मद अफसर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के साहस, राष्ट्र की रक्षा में उनके योगदान, तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के प्रति आभार व्यक्त करना था। यात्रा ने स्थानीय नागरिकों के बीच देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    फिरोजाबाद में दोहरी मौत से मचा हड़कंप, पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, कई सवालों के घेरे में घटना

    Share Add as a preferred…

    पाटलिपुत्र स्टेशन पर रातभर चला बवाल, परीक्षा देने जा रहे छात्रों का हंगामा बना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *