‘खुद को खुशनसीब समझूंगा’, राम मंदिर उद्धाटन को लेकर बोले साउथ कोरियन एंबेसडर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए जी20 सम्मेलन में शामिल हुए साउथ कोरिया के एंबेसडर चांग जे बोक इस समय काफी चर्चा में है। चांग जे बोक सम्मेलन में अपने राम मंदिर बयान को लेकर लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, चांग जे बोक ने पीएम मोदी से दोनों के रिश्ते को लेकर काफी लंबी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की।

 एंबेसडर ने सुनाई भारतीय राजकुमारी की कहानी

इस बीच कोरियन एंबेसडर चांग ने एक भारतीय राजकुमारी की कहानी सुनाई। चांग ने कहा कि भारत और कोरिया के लिए अयोध्या बहुत ही महत्वर्पूण है। इसके पीछे एक ऐतिहासिक कहानी है। दरअसल, आज करीब दो हजार साल पहले भारतीय राजकुमारी की शादी एक कोरियन राजा से हुई थी। उस भारतीय राजकुमारी का ताल्लुक अयोध्या नगरी से था। उस समय अयोध्या को अयोधा कहा जाता था। इसी वजह से भारत और साउथ कोरिया का रिश्ता दो हजार साल पुराना है।

खुद को बहुत खुशनसीब समझूंगा: एंबेसडर चांग

राम मंदिर के उद्धाटन को लेकर चांग ने कहा कि अगर भारत की तरफ से उन्हें राम मंदिर के उद्धाटन समारोह का निमंत्रण मिलेगा तो वह जरूर जायेंगे। वह इस समारोह का हिस्सा बनने पर वो खुद को बहुत खुशनसीब समझेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अब सिर्फ भारत की तरफ निमंत्रण मिलने का इंतजार है।

दुनियाभर में हो रही राम मंदिर चर्चा

एंबेसडर चांग जे बोक ने आगे कहा कि राम मंदिर की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे विश्व में हो रही है। भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए दुनियाभर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही लोग राम लला के जन्मस्थल को भी देखना चाहते हैं। उन्हें पता है कि भारत सरकार राम मंदिर उद्धाटन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। इस समारोह में विदेशी मेहमान भी जुटेंगे। अगर भारत सरकार की तरफ साउथ कोरिया का इसका निमंत्रण मिलता है तो वह जरूर जाएंगे।

कोरियन एंबेसडर चांग जे बोक द्वारा शेयर की गई भारतीय राजकुमारी की सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *