भागलपुर में विकास एवं समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए कई निर्देश

भागलपुर | 19 मई 2025: जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विकास एवं समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जितनी बड़ी योजनाएं चालू की गई हैं, उनके प्रमाण पत्र जल्द उपलब्ध कराएं। इसके अलावा, चापाकलों की मरम्मती से संबंधित सूची संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सौंपने का भी आदेश दिया गया।

मनरेगा योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत चापाकलों के पास 400 सोखता निर्माण कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने तथा 15 दिनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिया।

खेल मैदान योजनाएं 31 मई तक पूरी करने के सख्त निर्देश के साथ उन्होंने यह भी कहा कि अगली बैठक में खेल मैदान की प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों।

आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में 150 योजनाओं में से अब तक 57 पूर्ण हो चुके हैं। डीएम ने शेष योजनाएं जल्द पूरी करने और अगले बैठक में प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत जिन गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल में शामिल किया जाना है, उनके सत्यापन और IMS से हटाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। डब्ल्यूपीयू के लंबित कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश मिला।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत खरीक, रंगरा चौक और बिहपुर प्रखंडों में धीमी प्रगति को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई और तीन माह के अंदर कार्य पूर्ण करने को कहा।

पंचायत सरकार भवन की समीक्षा में जहां ज़मीन नहीं है, वहां शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने और अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

यह बैठक विकास योजनाओं की रफ्तार को तेज करने और योजनाओं की समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अहम मानी जा रही है।


 

ये भी पढ़े..

मुजफ्फरपुर में AI डीपफेक हनी ट्रैप का खुलासा, होटल कारोबारी से 97 लाख की वसूली का आरोप; ट्रैकर ने खोली गिरोह की पोल

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *