भागलपुर : डीएम नवल किशोर चौधरी ने तटबंध निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, 15 जून तक कार्य पूर्ण होने की संभावना

भागलपुर, 19 मई 2025: नवगछिया प्रखंड के इस्माइलपुर बिंद टोली में स्थित गंगा तटबंध के स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर लंबे हिस्से में चल रहे मरम्मत एवं ऊंचीकरण कार्य का आज जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में उक्त स्थल पर तटबंध टूटने की घटना हुई थी, जिसके कारण बाढ़ के खतरे की संभावना बढ़ गई थी। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा 33.5 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध की मरम्मत और ऊंचीकरण कार्य शुरू किया गया है।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि तटबंध में मिट्टी भराई का कार्य पूरा हो चुका है और अब ऊंचीकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जिसे आगामी 15 जून तक पूर्ण कर लेने का लक्ष्य निर्धारित है।

जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े..

बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

Share Add as a preferred…

पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *