भागलपुर : कहलगांव में प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने कराई शादी, सिंदूरदान का वीडियो हुआ वायरल

कहलगांव | रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी गांव में मंगलवार को उस समय अजीब स्थिति बन गई जब ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को मंदिर परिसर में देखकर उनकी शादी करा दी। यह घटना दुर्गा स्थान परिसर स्थित बजरंगबली प्रतिमा के समीप की है, जहां ग्रामीणों ने दोनों को प्रेमालाप करते हुए पकड़ा

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार सिंदूरदान कराकर विवाह करवा दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़का कई बच्चों की मौजूदगी में लड़की की मांग में सिंदूर भर रहा है

ग्रामीणों के अनुसार, लड़की रसलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि लड़का सन्हौला थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
हालांकि, रसलपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका

(नोट: वॉयस ऑफ बिहार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।)

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *