भागलपुर : मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का लिया जायजा, खिलाड़ियों से की मुलाकात और बढ़ाया उत्साह

पटना / भागलपुर, 13 मई 2025 —मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज भागलपुर स्थित सैण्डिस कंपाउंड के इंडोर स्टेडियम का दौरा कर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों और आयोजन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी खिलाड़ियों से संवाद किया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बीच चल रहे महिला सिंगल्स बैडमिंटन मुकाबले का अवलोकन किया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मुख्यमंत्री को पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:
उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्री अजय कुमार मंडल एवं श्री गिरिधारी यादव, विधायक श्री गोपाल मंडल, श्री ललन कुमार, श्री ललित नारायण मंडल, श्री पवन यादव, भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष श्री मिथुन कुमार यादव, नगर निगम की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल, पूर्व सांसद श्री बुलो मंडल एवं श्रीमती कहकशां परवीन

इसके अतिरिक्त कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री दिनेश कुमार, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदयकांत।

मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को बिहार के खेल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देती हैं और राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाती हैं।

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *