
भागलपुरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आज नारायणी मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भव्य उद्घाटन डॉ. विनय कुमार की बड़ी बहन अनिता भगत द्वारा फीता काटकर किया गया। यह अस्पताल भागलपुर के मरीजों के लिए जीवन रेखा बनकर उभरेगा।
पिछले 23 वर्षों से सेवा में लगे इस परिवार द्वारा शहरवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अस्पताल प्रारंभ किया गया है। अस्पताल में 100 बेड की सुविधा के साथ मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित व्यवस्था की गई है।
अस्पताल की प्रमुख विशेषताएं:
- 24 घंटे प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा देखभाल
- सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम
- हृदय रोग, मस्तिष्क रोग, मूत्र रोग, पेट रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग सहित सभी रोगों का इलाज
- हर प्रकार की जाँच की संपूर्ण व्यवस्था
- मरीजों व परिजनों के लिए कैंटीन की सुविधा
- पुरुष व महिला मरीजों के लिए अलग ICU और जनरल वार्ड
- एमरजेंसी व ओपीडी सेवाएं भी उपलब्ध
इस नए अस्पताल से भागलपुर के चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और मरीजों को अब बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।



heard about this on folktronica radio, decided to give it a try.