कहलगांव: प्लेटफॉर्म पर गिरकर महिला की मौत

कहलगांव शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक 58 वर्षीय महिला प्लेटफॉर्म पर गिरकर बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला की पहचान सुमन देवी के रूप में हुई

मृतका की पहचान बीरबन्ना पंचायत के दयालपुर गांव के स्व. सुभाषचंद्र तांती की पत्नी सुमन देवी (58) के रूप में हुई है। उनकी पुत्रवधू एवं पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी ने बताया कि सुमन देवी कहलगांव से डाउन साहिबगंज धुलियान पैसेंजर ट्रेन से शिवनारायणपुर स्टेशन पर उतरी थीं। घर जाते समय वे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ीं।

आरपीएफ कर रही मामले की जांच

आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, महिला प्लेटफॉर्म पर गिरने के बाद बेहोश हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

  • ये भी पढ़े..

    15 अगस्त के बाद बिहार में खास महाल जमीन पर बड़ा फैसला! हजारों परिवारों को मिल सकता है मालिकाना हक, नई नीति बनाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में गरमाई सियासत, प्रशांत किशोर ने न्यायिक जांच पर उठाए बड़े सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *