कबड्डी के मैट पर बिहार के लड़कों ने दिखाया दम एकतरफा मुकाबले में गोवा को 88-14 से रौंदा, वॉलीबाल में भी शानदार प्रदर्शन

पटना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी कर रहे बिहार ने सोमवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कबड्डी के मैट पर अपना दबदबा जमाते हुए गोवा को 88-14 के विशाल अंतर से हराया। यह मुकाबला पूरी तरह बिहार के खिलाड़ियों के नियंत्रण में रहा।

हरियाणा और राजस्थान ने भी दिखाया दम

बालिका वर्ग में हरियाणा ने पंजाब को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 33-32 से हराया। मुकाबले के अंतिम क्षणों तक स्कोर करीबी बना रहा, लेकिन हरियाणा की टीम ने संयम और अनुभव से जीत दर्ज की। बालक वर्ग में हरियाणा के लड़कों ने कर्नाटक को 57-30 से हराकर अपने गोल्ड बचाव अभियान की शानदार शुरुआत की।

राजस्थान की बालिका टीम ने छत्तीसगढ़ को 43-33 से हराया, जबकि आंध्रप्रदेश की बालक टीम ने छत्तीसगढ़ को 43-37 के नजदीकी मुकाबले में मात दी।

वॉलीबाल में भी कड़ा मुकाबला

पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वॉलीबाल मुकाबले भी शानदार रहे। बॉयज ग्रुप-ए में जम्मू-कश्मीर ने उत्तराखंड को 3-2 (18-25, 25-20, 16-25, 27-25, 15-9) से हराया। गर्ल्स ग्रुप-बी में गुजरात ने केरल को 3-0 से पराजित किया।

कबड्डी के मैट पर बिहार के लड़कों ने दिखाया दम एकतरफा मुकाबले में गोवा को 88-14 से रौंदा, वॉलीबाल में भी शानदार प्रदर्शन

अन्य गर्ल्स मुकाबलों में:

  • वेस्ट बंगाल ने बिहार को 3-0 (25-9, 25-7, 25-9) से हराया।
  • तमिलनाडु ने झारखंड को 3-0 (25-13, 25-11, 25-7) से हराया।

बिहार में पहली बार हो रहा है खेलो इंडिया का आयोजन

गौरतलब है कि यह पहला मौका है जब खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी बिहार कर रहा है। यह आयोजन 4 से 15 मई तक पटना, गया, राजगीर, भागलपुर, बेगूसराय और दिल्ली में हो रहा है। इस बार कुल 27 खेलों में मुकाबले होंगे और ई-स्पोर्ट्स को पहली बार डेमो इवेंट के रूप में शामिल किया गया है।

खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत 14 अक्टूबर 2017 को हुई थी, जिसका उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।


 

ये भी पढ़े..

मोहर्रम को लेकर भागलपुर में शांति समिति की बैठक, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

Share Add as a preferred…

मोहर्रम को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *