“बिहारियों के बल पर आगे बढ़ेगा बिहार”: भागलपुर में छात्रों से बोले जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा

भागलपुर, 04 मई 2025:जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने रविवार को भागलपुर में आयोजित “समृद्ध बिहार सह उद्यमी सम्मान समारोह” में युवाओं व नव उद्यमियों से संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन बरारी रोड स्थित रूप विहार रिज़ॉर्ट में किया गया।

अपने संबोधन में मनीष वर्मा ने छात्रों से कहा, “बिहार का भविष्य आप हैं। नौकरी मांगने के बजाय नौकरी देने की दिशा में सोचिए। राज्य सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।” उन्होंने कहा कि आज का युवा तकनीक और उद्यमिता के जरिए बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

IMG 20250504 WA0263 scaled

मुख्य बातें मनीष वर्मा के संबोधन की:

  • “नौकरी पाने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनिए।”
  • “सरकार स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”
  • “डोमिसाइल नीति को लेकर छात्रों में भ्रम फैलाया जा रहा है, यह असंवैधानिक है।”
  • “शिक्षा और कौशल विकास ही बिहार को प्रगति की राह पर ले जाएंगे।”

वर्मा ने कहा कि बिहार के लोग देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं, यह इस बात का प्रमाण है कि बिहार टैलेंट से भरपूर है। यदि यही प्रतिभा अपने राज्य में लगे, तो बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है।

डोमिसाइल नीति पर स्पष्टता देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग छात्रों को भ्रमित कर रहे हैं। “डोमिसाइल नीति पूरी तरह असंवैधानिक है, इसे लागू नहीं किया जा सकता,” उन्होंने दो टूक कहा।

कार्यक्रम में राहुल कुमार, आदित्य, राजवत्स, हर्षवर्धन कुमार, सुहानी कुमारी समेत सैकड़ों छात्रों व नव उद्यमियों ने भाग लिया।
समारोह में कई नवोदित उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।


 

Related Posts

फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *