बिहार बोर्ड 10वीं पास छात्रों के लिए 11वीं में नामांकन प्रक्रिया शुरू, ओएफएसएस के माध्यम से आवेदन अनिवार्य

पटना, 30 अप्रैल 2025 | बिहार शिक्षा विभाग ने कक्षा 10वीं में सफल छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से आवेदन करना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा।

नामांकन प्रक्रिया पर विशेष निर्देश:

शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि कक्षा 10वीं का परिणाम मार्च 2025 में घोषित किया जा चुका है, लेकिन नामांकन प्रक्रिया समय पर शुरू न होने के कारण कई विद्यालयों में कक्षा 11वीं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में अब सभी जिलों को प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

शिक्षा विभाग के निर्देश के मुख्य बिंदु:

  1. ओएफएसएस पोर्टल पर आवेदन अनिवार्य:
    सभी पात्र छात्र-छात्राओं को कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए OFSS के माध्यम से आवेदन करना होगा।
  2. विद्यालय चयन की शर्तें:
    छात्रों को उन्हीं विद्यालयों में नामांकन की अनुमति होगी, जहां विषयानुसार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित है।
  3. अन्य विद्यालय में आवेदन की स्थिति:
    यदि कोई छात्र किसी अन्य विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन करता है, तो उसे नियमानुसार विद्यालय आवंटित किया जाएगा।
  4. दस्तावेजों की अनुपलब्धता:
    आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने की स्थिति में भी जिला शिक्षा पदाधिकारी अस्थायी रूप से नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराएंगे।

सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित
शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि नामांकन प्रक्रिया को समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाए, ताकि कक्षा 11वीं के शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।


 

  • Related Posts

    जगदीशपुर में ‘ब्राउन शुगर’ के खिलाफ महा-संग्राम! ग्रामीणों ने दारोगा को दिया ‘क्लीन चिट’; अब नशे के सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के 47 IAS-IPS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी: पांच राज्यों के चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *