14 साल की उम्र में IPL में शतक जड़ने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई, 10 लाख रुपये की सम्मान राशि का ऐलान

पटना – बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में नया इतिहास रच दिया है। मात्र 14 वर्ष की उम्र में शानदार शतक लगाकर वे लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री ने बधाई दी है और राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा,

“वैभव अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। हमें उन पर गर्व है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2024 में 1 अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास पर वैभव और उनके पिता से मुलाकात हुई थी, और उस समय ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं वैभव से फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

सरकार का मानना है कि वैभव जैसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को समर्थन देना राज्य के खेल विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि वैभव आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।


 

ये भी पढ़े..

आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को 1 रन से हराकर पहली बार टी20 सीरीज में किया 2-0 से क्लीन स्वीप

Share Add as a preferred…

पटना साइंस कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, छात्रों ने सामने रखीं समस्याएं; अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *