मंगलवार को मनाई जाएगी परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

29 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, इस योग को ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना गया है। साथ ही आज शाम 6 बजकर 47 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, जोकि सूर्य का नक्षत्र है। इसके अलावा आज भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

29 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त

  • वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि- 29 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी
  • सौभाग्य योग- 29 अप्रैल को दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक
  • कृत्तिका नक्षत्र- 29 अप्रैल को शाम 6 बजकर 47 मिनट तक
  • व्रत-त्योहार- 29 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जाएगी। प्रदोष काल में परशुराम की पूजा करना बेहद शुभ होता है। माना जाता है इसी समय परशुराम जी का जन्म हुआ था।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:21 – 04:59 PM
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:48 – 05:24 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:40 – 05:20 PM
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:21 – 04:59 PM
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:32 – 05:09 PM
  • कोलकाता- दोपहर 02:48 – 04:25 PM
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:51 – 05:28 PM
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:15 – 04:49 PM

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:42 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:54 pm
  • ये भी पढ़े..

    कामाख्या मंदिर: 52 शक्तिपीठों में एक, आस्था, शक्ति और तंत्र साधना का अद्भुत संगम

    Share Add as a preferred…

    अंबुबाची महायोग 2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब, कामाख्या मंदिर पहुंचे 8 लाख से अधिक श्रद्धालु

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *