भागलपुर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी को लेकर हुई बैठक

भागलपुर, 28 अप्रैल 2025:भागलपुर जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में आयोजित की गई, जिसमें नगर आयुक्त डॉ. प्रीति, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, भा.प्र.से. के प्रशिक्षु अधिकारियों और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी संबंधित विभागों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल भागलपुर ने जानकारी दी कि सैंडिस मैदान पर ग्राउंड और शौचालय का कार्य पूरा कर लिया गया है। बैडमिंटन कोर्ट हॉल में बांस बल्ला हटाने का कार्य चल रहा है और जल्द ही बाकी कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे।

बिजली विभाग के अभियंता ने बताया कि किर्लोस्कर जनरेटर का एग्जास्ट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे अगले दिन तक बदल दिया जाएगा और लाइट भी उपलब्ध हो जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने खिलाड़ियों के लिए मेडिकल किट की पूरी तैयारी कर ली है।

अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण ने बताया कि खिलाड़ियों के आवास की सभी व्यवस्था पूरी हो चुकी है, जबकि रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों के स्वागत हेतु योजनाएं तैयार की जा चुकी हैं।

साथ ही, बैठक में मीडिया के लिए एक विशेष मीडिया कॉर्नर बनाने की योजना की जानकारी दी गई, जहां खिलाड़ी मीडिया से संवाद कर सकेंगे। खेलों के समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

संयुक्त निदेशक जनसंपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले भर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, और टोटो एवं मैजिक के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। 1 मई को तिलका मांझी, रेलवे स्टेशन और जीरो माइल के पास एयर फ्लोटिंग बैलून भी लगाए जाएंगे।

नगर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और खेल मैदान पर सफाई कर्मियों की तैनाती का भी आदेश दिया।

बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी और सभी को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *