दरभंगा में सनसनीखेज वारदात: शादी के बाद दुल्हन का बंदूक की नोंक पर अपहरण, दूल्हा बोला- “इज्जत बर्बाद, करूंगा दूसरा विवाह”

दरभंगा – बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। साकेतपुर थाना क्षेत्र के मुहतरिया पुल के पास शादी के बाद विदाई कर घर लौट रही दुल्हन को बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर अगवा कर लिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार और दूल्हे ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

रास्ते में दुल्हन का अपहरण

पीड़िता की मां जानकी देवी ने सकतपुर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी माला कुमारी की शादी 25 अप्रैल को दरभंगा जिले के घनश्यामपुर निवासी संजय राम के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। 26 अप्रैल को मायके गंगापुर से ससुराल जाते वक्त मुहतरिया पुल के पास चार मोटरसाइकिल पर सवार आठ बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।

बदमाशों ने ड्राइवर पर पिस्तौल तानकर गेट खोलने को मजबूर किया और फिर गाड़ी में घुसकर दुल्हन माला कुमारी को जबरन खींचकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। जाते-जाते बदमाशों ने धमकी दी कि पुलिस को सूचना देने पर दूल्हे की हत्या कर देंगे। अपहरण के साथ-साथ बदमाश सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी लूट कर फरार हो गए।

दूल्हे का दर्द: “अब करूंगा दूसरा विवाह”

अपनी दुल्हन के अपहरण से सदमे में आए दूल्हे संजय कुमार ने कहा, “अगर पुलिस माला को बरामद भी कर ले तो मैं उसे अपनाने को तैयार नहीं हूं। मेरी इज्जत और प्रतिष्ठा बर्बाद हो गई है। अब मैं दूसरा विवाह करूंगा।”

संजय कुमार ने शादी में हुए खर्च की भरपाई के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की है।

आरोपियों की पहचान

फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी की पहचान मनीष कुमार यादव के रूप में की है, जो मधुबनी जिले के गंगापुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *