तेजस्वी के खिलाफ CBI की चार्जशीट पर सुनवाई टली, अब इस दिन होगी…

पटना: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई की तरफ से दायर चार्जशीट पर सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट में अब 21 सितंबर को मामले की सुनवाई होगी।

इस मामले में सीबीआई ने बीते 3 जुलाई को तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। बीते 8 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की पहली सुनवाई होनी थी लेकिन एन वक्त पर सुनवाई टल गई थी। 12 सितंबर को फिर से मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई एक बार फिर टल गई है।

सीबीआई द्वारा तेजस्वी के खिलाफ दायर चार्जशीट पर आज की सुनवाई में यह तय होना था कि चार्जशीट एक्सेप्टबल है या नहीं। अगर कोर्ट तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट स्वीकार कर लेता है तो तेजस्वी यादव को इस मामले में बेल लेना पड़ेगा। 8 अगस्त को को होने वाली सुनवाई में CBI ने कोर्ट को बताया था कि लालू यादव और तीन रेलवे अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने के लिए केंद्र सरकार से इजाजत नहीं मिली है।

सीबीआई ने इसके लिए कोर्ट से एक महीने का समय मांगा था, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तिथि निर्धारित कर दी थी लेकिन आज भी सुवनाई नहीं हो सकी। अब अस मामले पर आगामी 21 सितंबर को सुनवाई होगी।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *