खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के प्रचार के लिए भागलपुर से प्रचार वाहन रवाना

भागलपुर:खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आज भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन के समीप जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने छह प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जाकर प्रतियोगिता के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, संयुक्त निदेशक जन संपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी श्री जय नारायण सिंह, दरभंगा के जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि सुश्री आकांक्षा दहाट, प्रणाली भोसले और करण ठाकुर सहित कई वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत दो प्रमुख खेल आयोजनों की मेजबानी की जाएगी।

  • तीरंदाजी प्रतियोगिता: 4 मई से 7 मई 2025 तक।
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता: 10 मई से 13 मई 2025 तक।

उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के खेल को देख कर भागलपुर के युवा भी उच्च स्तरीय तैयारी के महत्व को समझ सकेंगे। साथ ही, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने हेतु शहर और गांवों में प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन प्रतियोगिताओं को देखने और खिलाड़ियों का समर्थन करने आ सकें।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *