शर्मनाक: मानसिक दिव्यांग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

भागलपुर।शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने अपनी मानसिक रूप से दिव्यांग 19 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार रात की है, जिसकी जानकारी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी।

महिला की शिकायत पर महिला थाना में आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह काम से लौटकर घर आई, तो बेटी ने इशारों में अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। बेटी ने कपड़ों की स्थिति दिखाकर पिता के कृत्य का इशारा किया। इसके बाद महिला ने पास में रहने वाली अपनी दो अन्य बेटियों को बुलाया और परिवार में हंगामा शुरू हो गया।

महिला और उसकी बेटियों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर बयान दर्ज किया और मामले को महिला थाना को सौंप दिया।

मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि

महिला थाना की पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

एसएसपी हृदयकांत ने बताया कि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिला थानेदार की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में AK-47 के साथ फोटो वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, SIT की त्वरित कार्रवाई से मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    बिहार: सुपौल में पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत से बवाल, परिजनों ने लगाया पिटाई कर हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *