भागलपुर : वी केयर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों बच्चों और बुजुर्गों ने उठाया लाभ

भागलपुर। टीम वी केयर और जय प्रभा मेदांता सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटना के संयुक्त प्रयास से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन आज ड्रीमलैंड किड्स प्ले स्कूल, भीखनपुर में किया गया। इस शिविर में सैकड़ों बच्चों और बुजुर्गों ने स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में ईसीजी, वजन, ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर और SpO2 जैसी जरूरी जांचें की गईं, साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

भागलपुर : वी केयर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों बच्चों और बुजुर्गों ने उठाया लाभ

संस्था के सचिव नितेश पांडे ने इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन के सहयोग की सराहना की और आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर न सिर्फ लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि कई बार संभावित बीमारियों की पहचान में भी मददगार साबित होते हैं।

शिविर में रहे ये प्रमुख योगदानकर्ता:

  • अध्यक्ष: नितेश चौबे
  • चिकित्सक: डॉ. एस.एस. पांडेय, सौनी पांडेय
  • सहयोगकर्ता: आराधना झा, रिशांत, लव, सोहन, गौतम, भद्रसेन, शालिनी, संगीता पांडेय, अनुजा, आदित्य आदि

टीम वी केयर ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *