आरा: बारात में फायरिंग, किशोर समेत दो की मौत, तीन घायल

आरा (भोजपुर): गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में रविवार रात एक बारात में मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। थार गाड़ी के दूसरी गाड़ी से सटने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात में एक किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवाद बारात के दौरान दूल्हे की थार गाड़ी के किसी अन्य वाहन से टकराने या सटने को लेकर हुआ। इसी दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई, जिससे बारात का माहौल मातम में बदल गया।

घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    समस्तीपुर में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी अमन कुमार घायल, साथी भी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार पुलिस का सर्वर ठप, ऑनलाइन FIR सहित कई सेवाएं बाधित; CCTNS में तकनीकी खराबी से मुख्यालय में बढ़ी परेशानी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *