भाजपा गरीब, महिला और किसान विरोधी : मल्लिकार्जुन खरगे

बक्सर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को बक्सर के दलसागर खेल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ये संगठन गरीबों, महिलाओं और किसानों के हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां शांति होती है, वहां भी झगड़े की स्थिति पैदा कर देती है, और सत्ता के लिए समाज को बांटने का षड्यंत्र कर रही है।

करीब 40 मिनट लंबे अपने भाषण में खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी सत्ता बचाने के लिए भाजपा का दामन थाम लिया, जबकि भाजपा भी सिर्फ सत्ता के लिए वैचारिक समझौते करती है।

खरगे ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री जहां विवाद नहीं है, वहां भी बखेड़ा खड़ा कर देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग दलितों और महिलाओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं, जबकि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में इन वर्गों को विशेष अधिकार दिए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और बाबा साहब के विचारों पर आधारित ऐसा समाज बनाना चाहती है, जहां सभी को समान अवसर मिले और सामाजिक समरसता बनी रहे।

सभा स्थल पर पहुंचने से पहले मल्लिकार्जुन खरगे पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर से सीधे बक्सर आए। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

  • Related Posts

    मार्च में मौसम का दोहरा असर: कहीं तेज गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, बिहार समेत कई राज्यों में चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    यूपी में दारोगा बनने का सपना: बिहार के 55 हजार से अधिक युवाओं ने भरा फॉर्म, 14–15 मार्च को होगी परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *