चलो शराब पीकर शराबियों को पकड़ते हैं”.. जाम छलकाते थाने का ड्राइवर वायरल, अब होगा बड़ा एक्शन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ सकरा थाने का ड्राइवर सोशल मीडिया पर गलत कारणों से वायरल हो गया है. इस ड्राइवर ने अपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे रील्स पोस्ट किए हैं, जिसमें वह मादक पदार्थों का सेवन करते नजर आ रहा है.

इन वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में खलबली मच गई है तो वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है. यह ड्राइवर खुद तो गलत कारणों से वायरल हुआ ही साथ ही थाने की गाड़ी को भी बदनाम कर दिया है. गाड़ी बेचारी भी मानो यह कह रही हो कि “भाई, मेरी फजीहत क्यों करवाई”.

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं, देखना दिलचस्प होगा कि अब इस मामले में सकरा थाना क्या कार्रवाई करती है. यह बात तो तय है कि अब इस ड्राइवर की खैर नहीं है. जब इतनी फजीहत करवा ही दी है तो अब सजा मिलनी भी लाजमी है.

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में साइबर ठगों का नया जाल, सरकारी डॉक्टर का WhatsApp हैक कर परिचितों से ठगे 40 हजार रुपये

    Share Add as a preferred…

    वामन मंदिर विकास को कैबिनेट की मंजूरी, विश्वामित्र सेना की पहल से बक्सर को मिलेगी धार्मिक पर्यटन में नई पहचान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *