बिहार के सरकारी अस्पताल का हाल देखिए! सांप काटने पर हॉस्पिटल पहुंचा युवक…इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा…लेकिन आराम फरमाते रहे डॉक्टर

बिहार के बेगूसराय सदर अस्पताल के डॉक्टर मरीज का इलाज करने के बजाय आराम फरमाना ज्यादा पसंद करते हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टर ने सांप काटे मरीज अमरेंद्र मिश्रा का इलाज करने से इंकार कर दिया साथ ही दुर्व्यवहार भी किया। इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान इलाज करने के बजाय डॉक्टर आराम फरमाते नजर आए।

बेगूसराय सदर अस्पताल में सांप के काटे एक मरीज को डॉक्टर ने न सिर्फ देखने से इंकार कर दिया बल्कि उसके साथ बदसलूकी भी की। बेगूसराय सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात थे जो मरीज के इलाज के बदले डॉक्टर के कमरे में आराम फरमाते नजर आए। इस घटना से नाराज मरीज और उसके परिजन हंगामा करते रहे पर डॉक्टर ने उनको अपने कमरे से बाहर चले जाने को कहा है, जिसके बाद मरीज और परिजनों का गुस्सा और भड़क गया।

दरअसल,बेगूसराय शहर के भारद्वाज नगर के रहने वाले अमरेंद्र मिश्रा नामक व्यक्ति को सांप ने काट लिया, जिसके बाद वह सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंचे थे। अमरेंद्र मिश्रा का आरोप है कि वो बार बार इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर से इलाज करने की मिन्नत कर रहे थे। पहले डॉक्टर ने रुकने बोला, बाद में डॉक्टर ने उन्हें देखने से इंकार कर दिया। आरोप है कि जब डॉक्टर को उन्होंने उनकी ड्यूटी याद दिलाई तो डॉक्टर ने इलाज के बदले दुर्व्यवहार किया। अमरेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि डॉक्टर चैंबर की जगह अपने रूम में आराम फरमाते रहे। जब मरीज वहां भी उनसे मिलना चाहा तो डॉक्टर ने उन लोगों को गार्ड से कह कर रूम से बाहर  निकलवा दिया।

  • Related Posts

    पटना के गांधी मैदान में सजेगी ‘उन्नत बिहार’ की महफिल! सोना महापात्रा, शान और पापोन बिखेरेंगे सुरों का जादू; बिहार दिवस 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *