तेज आंधी-तूफान ने छीनी मासूम की जिंदगी, झोंपड़ी की छत गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने बेहद विकराल रूप धारण किया हुआ है। कहीं आकाशीय बिजली लोगों की जान ले रही है तो कहीं कच्चे घरों में रह रहे लोगों के लिए आंधी तूफान परेशानी का सबब बना हुआ है। अब ताजा मामला पटना से आया है जहां तेज आंधी तूफान से एक झोंपड़ी की छत गिर गई, जिसमें अंदर सो रहे डेढ साल के बच्चे की दबने से जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार,  घटना बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र की है। मृतक बच्चे का पहचान डेढ वर्षीय बच्चे की शाहाबाज मोहम्मद के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूरा परिवार अपनी झोंपड़ी में सो रहा था। इसी दौरान काल बनकर आंधी-तूफान आया और जिससे झोपड़ी की छत एकदम से गिर गई। वहीं झोपड़ी को अंदर सो रहे शाहाबाज मोहम्मद की दबने से मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। वहीं इस दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना ने परिवार को एक बड़ा सदमा दे दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    BSSC सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब: बिहार के 3 जिलों से 17 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार, 8 लाख की डील का खुलासा

    Share Add as a preferred…

    “खान सर पर BJP विधायक नीरज बबलू का बड़ा हमला: कोचिंग सील करो, संपत्ति जांचो और तुरंत गिरफ्तार करो”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *