दर्दनाक! 2 सगे भाइयों को मां के सामने ऐसे खींच ले गई मौत; कांप उठी रूह

बिहार के अरवल जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां दो सगे भाईयों की मौत हो गई जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं इस भयावह घटना ने दिल को झकझोर कर रख दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बेलसार के पास NH139 पर घटित हुई है। मृतक भाईयों की पहचान 17 वर्षीय संतोष कुमार और छोटू कुमार  के रूप में हुई है, जबकि घायल मां की पहचान अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपनी मां के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उनकी मां बुरी तरह से जख्मी हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Related Posts

    बिहार में अब एआई (AI) सुलझाएगा जमीन का ‘झमेला’! भूमि सर्वेक्षण के लिए बंदोबस्त दफ्तरों में बनेगा ‘एआई सेल’; जानें कब से शुरू होगी हाई-टेक व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    तमिलनाडु के निवेशकों ने किया मढ़ौरा चीनी मिल का निरीक्षण, पुनः संचालन की दिशा में बढ़ी उम्मीद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *