भोलेनाथ के दरबार में माथा टेकने पहुंचे लालू यादव, बाबा बैद्यनाथ के किए दर्शन

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपनी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ बैद्यनाथ धाम में पूजा की. पूरे विधि-विधान के साथ उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

बता दें कि बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी सोमवार सुबह 7 बजे बाबा मंदिर पहुंचे. बेटी मीसा भारती भी उनके साथ थी. उनके पारिवारिक तीर्थ पुरोहित ने विधि-विधान से पूजा करायी।

वहीं लालू यादव ने बिहार-झारखंड की जनता सहित विश्व कल्याण की बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की. बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के बाद लालू यादव और राबड़ी देवी बाबा बासुकीनाथ के लिए निकल गए. उनके साथ पूर्व मंत्री सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026: शिवभक्तों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, बढ़नी-देवघर स्पेशल ट्रेन 33 फेरों तक चलेगी

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 19 जुलाई 2026, रविवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *