बिहार में फिर पकड़ौआ विवाह! BPSC शिक्षक को अगवा कर जबरन बनाया दुल्हा, वायरल की शादी की तस्वीरें

बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ शादी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल दरभंगा जिले में एक बीपीएससी शिक्षक को किडनैप कर उसकी जबरन शादी करा दी गई है। मामला शिक्षक के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद प्रकाश में आया था। परिजनों और पुलिस ने भी पकड़ौआ विवाह के लिए टीचर का अपहरण किए जाने की आशंका जताई थी।

PunjabKesari

शादी की तस्वीरें हुई वायरल
जानकारी के मुताबिक बीपीएससी शिक्षक की पहचान चतरा गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है जो जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा मध्य विद्यालय में पदस्थापित हैं। वहीं अब शिक्षक की शादी कराये जाने की तस्वीर वायरल हो रही है। वहीं तस्वीरों में राकेश कुमार यादव नाखुश और मायूस दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद राकेश कुमार यादव के परिजनों को घटना की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिला के बिथान थाना क्षेत्र के खुटौना गांव की लड़की से जबरन शादी करा दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *