पार्षद पति से मारपीट व दस हजार की छिनतई, पूर्व पार्षद पर लगा आरोप

भागलपुर : नाथनगर नगर निगम के वार्ड संख्या 2 की पार्षद सोनी साह ने पूर्व पार्षद विनय लाल, उनके भाई और अन्य सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद ने कहा कि उनके पति सूरज साह के साथ मारपीट, गालीगलौज और दस हजार रुपये की छिनतई की गई है।

घटना के संबंध में सोनी साह ने नाथनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पूरी तरह से सुनियोजित थी और इसमें पूर्व पार्षद की संलिप्तता स्पष्ट है।

वहीं, पूर्व पार्षद विनय लाल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

नाथनगर थाना पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

  • ये भी पढ़े..

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिन की डेडलाइन तय

    Share Add as a preferred…

    NEET सॉल्वर गैंग का PMCH कनेक्शन फिर उजागर, मेडिकल छात्रों पर सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *