आरा में खाकी पर फिर लगा दाग!: केस मैनेज कराने को लेकर पैसे मांगते दारोगा और दलाल का Audio Viral

वायरल ऑडियो में एक दलाल दुर्गा प्रसाद के साथ बात करने और पैसे मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि दरोगा किसी व्यक्ति से बात कर रहा है। यह कह रहा है कि मैडम जो कहती हम लोग उसी को दोहराते है। VIRAL AUDIO की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।

वहीं इस ऑडियो में दलाल दुर्गा प्रसाद भी यह कह रहा है कि साहब भी यहीं बैठे हैं और मैडम भी यहीं बैठी हैं। आप लोग बार-बार बोल के डेट फेल कर दे रहे हैं। मैडम तो वरीय पदाधिकारी को अपने जेब से पैसे दे दी है और अब फिर 15 हजार देना पड़ेगा, काम हो या ना हो आप वरीय पदाधिकारी को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं, वो तुरंत सस्पेंड कर देगा। एक काम ठीक कीजिए आगे भी रास्ता बना रहेगा।

तो उधर से जवाब आता है मैम के लिए एक काम तो ठीक कर देंगे। तो दुर्गा प्रसाद कहते हैं उसका फंसाना नहीं है उसको भी बचा देना है। उसके बाद आप जो कहिएगा उ काम चुटकी में हो जाएगा। ऐसा  काम कराइए की मैडम का इज्जत बच जाए। बताया जाता है कि दुर्गा प्रसाद भोजपुर जिले राजद पार्टी में SC/ST प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष है। एक तरफ जहां बिहार के डीजीपी थानों में अनावश्यक रूप से बैठे दलालों के आने-जाने पर रोक लगाने की बात करते हैं, तो वहीं भोजपुर जिले में भोजपुर पुलिस के कुछ मुलाजिम डीजीपी के बाद को भी ताख पर रखकर खुलेआम मोबाइल द्वारा दलालों से बात कर रहे हैं। हालांकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता।

वही जब इस ऑडियो के बारे में भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज से बात की गई तो उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। गिद्दा थाना में तैनात दारोगा शशि भूषण पर भोजपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव ने भी शराब के मामले में स्पष्टीकरण मांगा था जिसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष सस्पेंड की गई थी। जिसके बाद से शशिभूषण फिलहाल बच रहे थे। लेकिन इस बार वह खुद ही इसका शिकार हो गए हैं। वायरल ऑडियों के बाद इसकी चर्चा पुलिस महकमें में भी होने लगी है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस कप्तान क्या कार्रवाई करते हैं?

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *