“पापा के सीने पर बैठ मम्‍मी ने जहर पिलाया, फिर पेट में घोंपा चाकू”….बिहार में बच्चों के सामने महिला की शर्मनाक करतूत

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक पत्नी की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां महिला ने दो बच्चों के सामने चाकू दिखाकर अपने पति को जहर पिला दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। पीड़ित पति को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना घटहो थाना क्षेत्र के मूसापुर पंचायत के वार्ड-9 की है। महिला ने शुक्रवार को इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के बच्चों आर्यन (3) और अनुष्का (5) ने घटना के संबंध में बताया कि मम्मी पापा के सीने पर बैठ गई थी और उन्हें चाकू दिखाकर जहर पिला दिया। साथ ही पेट में भी चाकू घोंपा। वहीं इस मामले में पीड़ित की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आवेदन में पीड़ित की मां ने बताया है कि बहू विभा देवी ने बेटे पर 2023 में दहेज उत्पीड़न का केस किया था। वह ज्यादातर अपने मायके में ही रहती है। जब कोर्ट की तारीख होती है तो वो ससुराल आती है। सास का कहना है कि उसकी बहू का दूसरे के साथ अवैध संबंध है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *