गंगा के उपाधारा में डूबने से युवक की मौत, पशु चारा लाने के दौरान हुआ हादसा

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल गांव में एक युवक गंगा के उपाधारा में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई मृतक का नाम विकास चौधरी है मिली जानकारी के अनुसार विकास चौधरी पशु चारा लाने के लिए गंगा दियारा गया था और वह लौटते वक्त अचानक गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद वह डूब गया।प्रत्यक्षदर्शीयो ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कुछ देर बाद ही विकास चौधरी के शव को गंगा के उप धारा से निकाल लिया इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    गया सेंट्रल जेल में बड़ी कार्रवाई, डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड; अपराधियों से सांठगांठ और गंभीर लापरवाही के आरोप

    Share Add as a preferred…

    गोलाघाट और बौसी पुल के पास ROB निर्माण की समस्याओं पर एक्शन, 26 जून को होगा संयुक्त निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *