नप गये बिहार के ‘दारूबाज’ दारोगा! शराब माफिया को कॉल कर मांगी थी बीयर, वायरल हुआ ऑडियो

बिहार के गया से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक दारोगा को शराब माफिया से फोन पर बीयर की डिमांड करना भारी पड़ गया है। एसएसपी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए दारोगा को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। शराबबंदी वाले बिहार में इस तरह का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। अब इस पूरे मामले की जांच एसएसपी अपनी निगरानी में कर रहे हैं।

शराब माफिया और दारोगा के वायरल ऑडियो मामले में शेरघाटी के एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने जांच रिपोर्ट के बाद दारोगा आरडी बर्मन को सस्पेंड कर दिया है। दारोगा शराब माफिया से बियर की मांग कर रहे थे। लेकिन ऑडियो वायरल हो गया। इस मामले में एसएसपी शैलेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में एक चौकीदार शिवकुमार यादव की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ये बताया है कि इस मामले से जुड़ा कोई खास हो या आम व्यक्ति हो, उस पर कार्रवाई जरूर होगी। दरअसल शनिवार से सोशल मीडिया पर तेजी से एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा आरडी बर्मन झारखंड के सैपुर गांव के शराब माफिया से बातचीत करते हुए कह रहे हैं कि क्या इस बार होली ऐसे ही पार हो जाएगा।

उसके जवाब में युवक का कहना है कि वो अभी ससुराल में है। नहीं मिल सकता है। ऑडियो में युवक साफ बता रहा है कि दारोगा जी के नाम पर चौकीदार पहले ही एक बोतल बीयर की मांग कर चुका है। उधर, दूसरी ओर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा सुबह में ही सैपुर गांव में पहुंच गए हैं। वीडियो में दारोगा से साथ मारपीट करने वाले लोग दिख रहे हैं। दारोगा बता रहे हैं कि हम इंचार्ज हैं। वहीं तीसरा एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें चौकीदार शिवकुमार यादव बड़ा बाबू के साथ तीन दारोगा सहित अन्य लोगों के लिए सात बोतल बीयर मांग रहा है। ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि बीयर का पैसा भी दिया जाएगा। ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। चौकीदार के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल; मिलर हाई स्कूल बनेगा मॉडल स्कूल

    Share Add as a preferred…

    गोपालगंज सिरकटी हत्याकांड का खुलासा, 15 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार; कटा सिर और हत्या का चाकू बरामद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *