कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे वाली जगह से कुछ ही दूर एक महिला की हत्या, मचा हड़कंप

राजस्थान के टोंक से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला की हत्या कर दी गई है। जिस जगह महिला की हत्या हुई, उससे महज 3 किलोमीटर दूर ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का आज दौरा है। मामला NH-11A लालसोट- कोथुन नेशनल हाइवे के सड़क किनारे बसे गांव तुर्किया का है। यहां से महिला का शव बरामद कर लिया गया है। मामला दत्तवास थाना क्षेत्र का है।

विधानसभा चुनाव नजदीक

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसीलिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आज टोंक जिले के निवाई में जनसभा है। प्रियंका की यह पहली जनसभा होगी। टोंक सचिन पायलट का निर्वाचन क्षेत्र है। बताया जा रहा है कि इस सभा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक साथ मंच साझा करते दिख सकते हैं। प्रियंका गांधी टोंक जिले के झिलाए गांव में स्थित विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी यहां महिलाओं को साधने की कोशिश करेंगी क्योंकि महिलाओं के बीच उनका काफी क्रेज है, लेकिन प्रियंका के लिए ये चुनौती भी होगी कि इस महिला के हत्याकांड को लेकर वह क्या कहती हैं। टोंक में अल्पसंख्यक वोटर्स की अच्छी-खासी तादाद है। ऐसे में पार्टी यहां पर फूंक फूंककर कदम रखने की कोशिश करेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *