7 अप्रैल को था बेटे का जनेऊ संस्कार, कार्ड बांटकर लौट रहे पिता के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर मौत

बिहार के गोपालगंज जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां अपने बेटे के जनेऊ संस्कार के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एक पल में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, घटना महमदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव के पास की है। मृतक की पहचान कटेया खास गांव निवासी 40 वर्षीय पवन पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पवन पांडेय के बड़े बेटे का 7 अप्रैल को जनेऊ संस्कार होना था। जिसके कार्ड बांटने के बाद वह देर रात साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में पवन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Related Posts

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, दुबई में भी गिरी प्रोजेक्टाइल का मलबा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहे दो LPG टैंकर, जल्द पहुंचेगी 46 हजार टन गैस की खेप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *