बाजार समिति के समीप अपना नया घर बनवा रहा था युवक, तभी काल बनकर आई अनियंत्रित पिकअप वैन…हुई दर्दनाक मौत

 

बिहार के छपरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर पिकअप वैन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के देवरिया मैनपुरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र मनोज कुमार सिंह (23) बाजार समिति के समीप अपना नया घर बनवा रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक, वाहन सहित फरार हो गया। परिजन मनोज कुमार सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *