जेवर चमका देंगे…… लाखों के गहने लेकर फरार हो गए 2 ठग; देखती रह गई महिलाएं

बिहार के मुजफ्फरपुर में दो ठग जेवर चमकाने के नाम पर दो महिलाओं से लाखों के गहने लूट फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 ऐसे दिया महिलाओं को झांसा

मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के फ़कुली थाना क्षेत्र के रजला की है। पीड़ित महिलाओं की पहचान मुन्नी देवी और धर्मशिला देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दो ठग सेल्समैन बनकर उनके मुहल्ले में आए। मुन्नी देवी ने बताया सबसे पहले ठगों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया और कहा कि वे बर्तन साफ करने के लिए पाउडर बेच रहे हैं। वह भी उनकी बातों में आ गई और बर्तन साफ करने के लिए दे दिए। बर्तन चमकाने के बाद दोनों ठग उनसे कहने लगे कि वे उनके सोने के गहनों को भी इस पाउडर से चमका सकते है। जिसके बाद दोनों ठग बड़ी चालाकी से उनके गले से मंगलसूत्र उतरवाकर पाउडर से साफ करने लगे। इसी बीच उनके पड़ोस में रहने वाली धर्मशिला देवी भी वहां पहुंच गई। ठगों ने धर्मशिला देवी के गले और कान में पहने हुए गहने भी चमकाने के लिए उतरवा लिए और कहा कि आप दोनों के गहनों को चमका कर देते हैं।

तीन लाख मूल्य से अधिक के गहने लेकर हुए फरार

इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने बताया कि दोनों ठग मौका देखकर बाइक स्टार्ट कर उनके गहने लेकर रफ्फूचक्कर हो गए। ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन उनको पकड़ सकने में कामयाब नहीं हो सके। पीड़ित मुन्नी देवी के मंगलसूत्र की कीमत करीब 75 हजार रुपये जबकि धर्मशिला देवी के गहनों की कीमत लगभग 2 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। इस तरह दोनों तीन लाख मूल्य से अधिक के गहने लेकर फरार हो गए।

वहीं इस घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस भी घटना की जांच में जुट गई है।

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *