बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज आखिरी दिन, सीएम नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। पहले बजट सत्र 28 मार्च तक चलने वाला था लेकिन ईद के पर्व को लेकर कार्यवाही को एक दिन कम कर दिया गया था। आज आखिरी दिन के सत्र में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए है। सीएम ने सदन के बाहर हाथ हिलाकर सभी लोगों को अभिवादन किया।

इससे पहले बुधवार को विधानसभा के बाहर फोटो सेश कराया गया था, जिसमें पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्य शामिल थे और एकसाथ बैठकर फोटो शूट कराया था। सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर नंदकिशोर यादव ने ऐलान किया था कि 28 मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। रमजान के आखिरी जुमे के कारण यह फैसला लिया गया है।

बुधवार को विपक्ष ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की थी। विपक्ष के सदस्यों ने सदन के बाहर और भीतर जोरदार हंगामा किया था। विधायकों ने इसे काला कानून करार दिया था और कहा था कि पार्लियामेंट में जो वक्फ संशोधन बिल लाया गया है इसके माध्यम से पूरे देश को आग लगाने की कोशिश की जा रही है। यह कानून केवल अल्पसंख्यक समाज के लिए ही नहीं है बल्कि भारत के संविधान के मूल आत्मा के खिलाफ है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *