बिहार में खाकी फिर दागदार! ASI का पैसों के लेन-देन का ऑडियो हुआ वायरल, SP ने की बड़ी कार्रवाई

बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में पदस्थापित एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) को पैसों के लेनदेन के आरोप में निलंबित (Suspended) किया गया है।

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने शुक्रवार को बताया कि एक ऑडियो वायरल (Audio Clip Viral) हो रहा था। ऑडियो में सोनपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार के द्वारा पैसों के लेन-देन की बात सामने आ रही थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस ऑडियो की जांच सारण के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी से करायी गई, जिसकी सत्यता प्रमाणित होने पर चंदन कुमार को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया में मिड-डे मील खाने के बाद 25 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, खराब चावल और कीड़े लगे सोयाबीन का आरोप; जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    1 जुलाई को बिहार विधान परिषद में नए दौर की शुरुआत, पवन सिंह और निशांत कुमार समेत 10 नवनिर्वाचित MLC लेंगे शपथ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *