“बिहार लोकतंत्र की जन्मस्थली व ज्ञान की भूमि”, मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार दिवस के मौके पर शनिवार को कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी है। बिहार में इस साल अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार ज्ञान की भूमि है। बिहार से ही गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों की आवाज बुलंद की थी। बिहार दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।” उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है। अब वह समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी है।”

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *