दिनदहाड़े वकील के बेटे की गोली मारकर हत्या, पत्नी और बच्चों के साथ जा रहे थे हाजीपुर

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली जिले के हाजीपुर-जंदाहा मार्ग के उफरौल गांव के पास का है जहां एक वकील के बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से हाजीपुर जाने के दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के हाजीपुर जंदाहा मार्ग के उफ़रौल गांव के पास सुनसान स्थान पर बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता के बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह महिषौर थाना क्षेत्र के डीहबुचौली गांव निवासी अधिवक्ता रविभूषण सिंह के बेटे शशिभूषण सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाईक से हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-22 स्थित अफरौल गांव के पास सुनसान स्थान पर शशिभूषण सिंह पेशाब करने लिए रूके थे। वो सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे इधर बाइक सवार अपराधी उनकी पत्नी के गले से सोने का चेन छीनने की कोशिश करने लगे।

तभी महिला के पति शशिभूषण सिंह वहां पहुंच गये और बदमाशों को ऐसा करने से रोकने लगे। जब शशिभूषण ने चेन छिनने का विरोध किया तब बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वो लहुलुहान होकर वही गिर पड़े। तभी पत्नी के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शशिभूषण के कमर में गोली लगी हुई थी। आनन-फानन में घायल शशिभूषण को पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे लेकर पटना के पारस हॉस्पिटल ले गये। जहां इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी।

जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मां और भाई का पारस हॉस्पिटल में रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि बदमाशों ने जब शशिभूषण के कमर में गोली मारी तब राहगीरों ने इसकी सूचना देसरी थाना पुलिस को दी थी और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना की सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंची तब तक परिजन बुरी तरह घायल शशिभूषण को पटना के पारस अस्पताल लेकर रवाना हो गये। पारस में इलाज के दौरान शशिभूषण ने दम तोड़ दिया। पुलिस को इस बात की जानकारी हुई तब मामले की छानबीन शुरू की गई। पटना से शव हाजीपुर दाह संस्कार के लिए लाया गया है। इससे पहले शव का पोस्टमार्टम हाजीपुर में कराया जाएगा फिर परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के मॉडल स्कूलों में दिखेगी राजस्थान की झलक, कोटा मॉडल से सीखेंगे छात्र; शिक्षा मंत्री ने जयपुर में किया अध्ययन

    Share Add as a preferred…

    पटना में 60 साल के दूल्हे और 30 वर्षीय महिला की शादी पर मचा बवाल, पहले पति के पहुंचते ही हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने कराया समझौता

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *