सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी पर चिराग पासवान ने दी बधाई, कहा- उनके धैर्य और जज्बे को सलाम

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में नौ महीने अकेले रहकर धैर्य, साहस और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल कायम की है।

चिराग पासवान ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सुनीता विलियम्स के धैर्य और जज्बे को सलाम। सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में नौ महीने अकेले रहकर धैर्य, साहस और आत्मविश्वास की अद्भुत मिसाल कायम की है। भारत की बेटी सुनीता विलियम्स जी की पृथ्वी पर सकुशल वापसी पर उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इस मिशन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का कोटि-कोटि आभार एवं धन्यवाद।

  • Related Posts

    शेखपुरा में रिश्तों का ‘खूनी’ तमाशा! कलियुगी चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, वीडियो भेजकर तुड़वाई शादी; पूरा परिवार फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पीरपैंती में अदाणी पावर प्लांट के रेल कॉरिडोर और सड़क परियोजना पर जनसुनवाई, 146 एकड़ जमीन के अधिग्रहण पर हुई चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *