विधायकों-विधान पार्षदों को फिर से मिला पुराना अधिकार, शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में की बड़ी घोषणा…

बिहार विधानसभा में आज मंगलवार को प्रश्नकाल की शुरूआत हुई। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद हैं.प्रश्नकाल के दौरान उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकेत्तर कर्मियों की बहाली का मुद्दा उठा. भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने यह सवाल लाया.

भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने कहा की उच्च शिक्षण संस्थानों में 16000 से अधिक पद हैं. बड़ी संख्या में पद खाली है. सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि हमने वाइस चांसलर के साथ मीटिंग की थी. सही रिक्ति के लिए पोर्टल बनाई गई थी. जो रिक्ति भेजी गई उसमें त्रुटियां पाई गई. एक महीने में रिक्ति मांगी गई है. उसके बाद स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड से हम लोग नियुक्ति करेंगे. मंत्री ने कहा कि बीपीएससी के माध्यम से हमने सहायक प्रोफेसर की 2000 नियुक्तियां हो गई हैं .इसे भी हम लोग अति शीघ्र पूरा करने की कोशिश करेंगे.

विधायकों-विधायकों को फिर से मिला बड़ा अधिकार

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति में जो व्यवस्था पूर्व में थी, जिसमें विधायक पार्षद अध्यक्ष होते थे. हमने फिर से उस व्यवस्था को लागू कर दिया है. बीच में जो बातें थी उसे विलोपित कर दिया गया है. इस घोषणा पर पूरे सदन ने शिक्षा मंत्री को बधाई दी. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में बस यात्रियों को बड़ी सौगात! जल्द लॉन्च होगा ‘वेयर इज माय बस’ ऐप, घर बैठे टिकट बुकिंग और लाइव लोकेशन की मिलेगी सुविधा

    Share Add as a preferred…

    RJD के स्थापना दिवस पर तेजस्वी का NDA पर बड़ा हमला, बोले- ‘सम्राट चौधरी रिमोट कंट्रोल से चल रहे, बिहार भ्रष्ट अधिकारियों के भरोसे’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *