कर्नाटक में बिहार के तीन लड़कों की चाकू मारकर हत्या, होली की पार्टी के दौरान दोस्त ने ही मौत के घाट उतारा

होली के जश्न के बीच बिहार के तीन लड़कों की कर्नाटक में चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। तीनों युवक गोपालगंज के रहने वाले थे और बंगलौर में नौकरी करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि होली की पार्टी के दौरान बहन का कॉल उठाने से नाराज युवक ने तीनों लड़कों की चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। तीनों मृतक थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव के रहने वाले थे जबकि आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • ये भी पढ़े..

    लालू के एक फोन ने बदल दिया था बिहार का कानून! 10 सर्कुलर रोड का पूरा सच

    Share Add as a preferred…

    बिहार में पहली बार हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा: 15 जुलाई से आसमान से देखिए पटना, राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर की खूबसूरती

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *