शर्मनाक! सीवान में सिपाही ने घर में घुसकर महिला से किया रेप, भागने की कोशिश में टूटा पैर

रक्षक ही जब भक्षक बन जाए…तो फिर क्या कहें। जिस पुलिसवाले पर पब्लिक की सेफ्टी की जिम्मेदारी है, उसी पुलिसकर्मी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। बेहद शर्मनाक घटना बिहार के सीवान से है। होली के दिन सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर गांव में एक पुलिसकर्मी ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी सिपाही सुधीर सिंह छत के रास्ते घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। वहीं गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में वह छत से गिरकर घायल हो गया।

घटना के समय पीड़िता के परिवार के सदस्य पड़ोस में होली खेलने गए थे। पीड़िता अपने मायके में रह रही थी। तभी घर में घुसकर सिपाही ने रेप की घटना अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार करने मौके पर पहुंची। पुलिस जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने छत से कूदकर भागने की कोशिश की।

भागने के दौरान गिरकर सिपाही का पैर टूट गया। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला थाना प्रभारी भारती कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में नीति आयोग की तर्ज पर बनेगा नया आयोग, मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में किया बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *