बाइक पर भी लगाएं सीट बेल्ट? बिहार में ट्रैफिक पुलिस का गजब चालान, देख कर चौंक जाएंगे

जिले में एक बाइक चालक मनीष कुमार को सीट बेल्ट ना लगाने का चालान काट दिया गया है। यह घटना सरैया स्थित हनुमान मंदिर के पास की बताई जा रही है। चालान में 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मनीष कुमार ने ट्रैफिक पुलिस की इस गड़बड़ी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके पास बाइक है, कार नहीं। चालान में कार की फोटो दिख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वे उस दिन उस जगह गए ही नहीं थे। इससे पहले भी कई बाइक सवारों को इसी तरह के गलत चालान काटे जाने की खबरें आई हैं।

बैठे थे बाइक पर, काट दिया कार वाला चालान

मनीष कुमार ने बताया कि उन्होंने ट्रैफिक थाने में जाकर शिकायत की। लेकिन वहां से उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि पुलिस का काम चालान काटना है। उन्हें जुर्माना भरने के लिए कहा गया। मनीष का कहना है कि वो तो बाइक से भी सरैया के हनुमान मंदिर नहीं गए। फिर उनका चालान कैसे कट गया, यह समझ से परे है।

क्या कहना है पुलिस का

आपको बता दें कि इससे पहले में भी कई बाइक सवारों का गलत चालान काटा गया था। विभाग में शिकायत करने के बाद भी इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में उन्हें बाद में चालान की राशि जमा करानी पड़ी थी। पूरे मामले को लेकर ट्रैफिक डीएसपी नीलाभ कृष्ण का कहना है कि यह मानवीय भूल है। जुर्माने की रसीद पर दी गई सभी जानकारी सही है। गाड़ी नंबर, व्यक्ति का नाम- पता सब कुछ सही है। केवल 194D की जगह 194B हो गया है।

मनीष ने दर्ज कराई गलत चालान की शिकायत

मनीष ने अब जिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस निदेशालय में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने चालान की कॉपी के साथ आवेदन दिया है और चालान रद्द करने की मांग की है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। इससे पहले भी कई बाइक सवारों के गलत चालान काटे गए हैं। शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में सवाल उठता है कि ऑनलाइन चालान सिस्टम में बार-बार गड़बड़ी क्यों हो रही है? क्या पुलिस की लापरवाही है या सिस्टम में कोई खामी है? क्या आम जनता को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ेगा?

  • ये भी पढ़े..

    पटना में ‘जॉब माफिया’ का बड़ा खेल बेनकाब! बैंकिंग परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का औचक निरीक्षण, नर्सिंग सेवा पर मिली शिकायत तो मौके पर लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *