देवघर से लौट रहे थे श्रद्धालु…मवेशी को बचाने के दौरान बस और कार में हुई भीषण टक्कर, उड़े परखच्चे

बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रहा है। घायलों में कार में सवार पांच और बस में सवार सात लोग शामिल हैं।

मवेशी को बचाने को दौरान हुआ हादसा 
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में यात्री बस रोज की तरह यात्रियों को लेकर गिरिडीह से देवघर जा रहा था। वहीं झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के करंजिया गांव के रहने वाले लोग देवघर में पूजा-अर्चना करके कार से वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया मोहनपुर गांव के पास अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया। उक्त मवेशी को बचाने के दौरान बस की विपरीत दिशा से आ रहे अर्टिगा कार से आमने सामने की भिड़ंत हो गई।

इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *