केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का किया स्वागत

बक्सर सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने  G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का पालम हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री चौबे के मीडिया सलाहकार पंकज मिश्रा ने बताया कि स्वागत के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को उनके पूर्वजों की धरती पर अभिनंदन करते हुए जय सियाराम से अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ब्रिटेन ऋषि सुनक को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि वह बिहार के बक्सर जिले से सांसद हैं। बक्सर आध्यात्मिक रूप से प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध नगर है।

जहां भगवान श्री राम और उनके भाई लक्ष्मण ने गुरु महर्षि विश्वामित्र से शिक्षा दीक्षा ली थी और ताड़का वध किया था। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गाथा को उत्साह से सुना और वे भी उत्साहित दिखे। उन्होंने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक व उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति को भारत के दामाद और बेटी के रूप में भी स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि भारत की धरती आपकी पूर्वजों की धरती है। आपके यहां आने से सभी काफी उत्साहित हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अयोध्या बक्सर सहित मां जानकी के जन्म स्थान सीतामढ़ी एवं बांका के मंदार पर्वत की आध्यात्मिक संस्कृति से भी प्रधानमंत्री सुनक एवं उनकी पत्नी श्रीमती अक्षता मूर्ति को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रधानमंत्री को रुद्राक्ष, श्रीमद्भागवत गीता व हनुमान चालीसा भी भेंट की।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *