होली से पहले पति ने खेला खूनी खेल, कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की ले ली जान

होली की तैयारियों के बीच बिहार के मुंगेर में एक सनकी पति ने खूनी खेल खेला है। सनकी ने कमरे में सो रही पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। घरेलू विवाद में इस वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। घटना हवेली खड़गपुर के शामपुर थाना क्षेत्र बनारसी बासा मुसहरी की है।

दरअसल, बनारसी बासा के मुसहरी निवासी नरेश मांझी की बेटी बिंदा की शादी धरहरा के कोयलो बंगलवा के रहने वाले मुकेश मांझी के साथ चाल साल पहले हुई थी। घर में होली की तैयारियां चल रही थी इसी बीच बुधवार को मसूर काटने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आपे से बाहर पति नरेश मांझी ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग आरोपी के घर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस बीच आरोप पति घर के छत पर चढ़ गया और गांव के लोगों को मारने की धमकी देने लगा। भारी मशक्कत के बाद आखिरकार गांव के लोगों ने आरोपी को धर दबोचा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी जब्त कर अपने साथ ले गई। इस घटना के बाद मृतक महिला के मायके और ससुराल के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *